WhatsApp
Telegram

1 February 2023 Current Affairs in Hindi | 1 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (46K+) Join Now
Rate this post

01 February 2023 Current Affairs : आज के डेली करेंट अफेयर्स ’01 February 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित January 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 01 February 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 01 February 2023, 01 February 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 01 February 2023, 01 Feb Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 01 Feb Top 10 Question, 01 Feb Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

1 February 2023 Current Affairs in Hindi | 1 फरवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

1 February 2023 Current Affairs
1 February 2023 Current Affairs

प्रश्न :- हाल ही में किसे भारत का अगला औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) बनाने की सिफारिश की गई है।
उत्तर : राजीव सिंह रघुवंशी

  • भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) के सचिव सह वैज्ञानिक निदेशक राजीव सिंह रघुवंशी को भारत का अगला औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) बनाने की सिफारिश की गई है।

प्रश्न :- हाल ही में किसके द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेटिक लीडरशिप द्वारा आयोजित भारत के पहले मॉडल G-20 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया है।
उत्तर : अमिताभ कांत

  • भारत के G-20 शेरपा अमिताभ कांत ने 30 जनवरी को रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेटिक लीडरशिप द्वारा आयोजित भारत के पहले मॉडल G-20 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

प्रश्न :- आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23, भारत की GDP ग्रोथ कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है।
उत्तर : 6.5 प्रतिशत

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में इकोनॉमी सर्वे पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था में 2023-2024 में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जबकि चालू वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत और 2021-2022 में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

प्रश्न :- “द पॉवर्टी ऑफ पॉलिटिकल इकोनॉमिक्स” नामक एक नई पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी है।
उत्तर : मेघनाद देसाई

  • भारत में जन्मे प्राकृतिक ब्रिटिश अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई ने “द पॉवर्टी ऑफ पॉलिटिकल इकोनॉमी: हाउ इकोनॉमिक्स एबंडन द पुअर” नामक एक नई किताब लिखी है,

प्रश्न :- गणतंत्र दिवस 2023 पर किस राज्य की झांकी ने पहला पुरूस्कार जीता है।
उत्तर : उत्तराखंड

  • दिल्ली में ‘कर्तव्य पथ’ पर 74वें गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर अपने राज्य की कला और संस्कृति का प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम पुरस्कार जीता है। इस जीत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। पुराणों में गढ़वाल का केदारखंड और कुमाऊं का मानसखंड के रूप में वर्णन किया गया है।

प्रश्न :- हाल ही में किस मंत्री ने राष्ट्रीय लॉजिस्टिक पोर्टल का उद्घाटन किया है।
उत्तर : श्री सर्बानंद सोनोवाल

  • केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हाल ही में ‘राष्ट्रीय लॉजिस्टिक पोर्टल (समुद्री)’ का उद्घाटन किया।

प्रश्न :- चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति किसे चुना गया है।
उत्तर : पेट्र पावेल

  • उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सैन्य समिति के पूर्व अध्यक्ष पेट्र पावेल 28 जनवरी 2023 को चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति बन गए।

प्रश्न :- हाल ही में टाटा स्टील मास्टर्स 2023 ख़िताब किसने जीता है।
उत्तर : रिचर्ड रैपॉर्ट

  • डच खिलाड़ी अनीश गिरी ने रिचर्ड रैपॉर्ट पर अपनी जीत के साथ 2023 टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट जीता, पांच बार उपविजेता के रूप में इवेंट को समाप्त करने के बाद सुपर-टूर्नामेंट में यह उनकी पहली जीत है।

प्रश्न :- भारत के पूर्व ओपनर किस बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है।
उत्तर : मुरली विजय

  • भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने 30 जनवरी 2023 को ट्विटर पर बताया कि वह अब विदेशी लीगों में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

प्रश्न :- हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘लाड़ली बहिना योजना’ की शुरुआत की है।
उत्तर : मध्य प्रदेश

प्रश्न :- कौन सी राज्य सरकार प्रकृति और पक्षी महोत्सव के 7वें संस्करण की मेजबानी करेगी?
उत्तर : उत्तर प्रदेश राज्य सरकार

प्रश्न :- स्वैलटेल तितली को भारत में पहली बार किस राज्य में देखा गया है?
उत्तर : अरूणाचल प्रदेश राज्य में।

प्रश्न :- किसने “शी फिडस द वर्ल्ड” कार्यक्रम प्रारंभ किया है?
उत्तर : पेप्सीको फाउंडेशन ने।

प्रश्न :- “30वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस” किस राज्य में प्रारंभ हुआ है?
उत्तर : गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में।

प्रश्न :- कौन शूटिंग विश्वकप 2023 के प्रशासक नियुक्त हुए हैं?
उत्तर : ए. के. सीकरी

प्रश्न :- चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए WEF केंद्र कहाँ स्थापित किया जाएगा?
उत्तर : हैदराबाद

प्रश्न :- जारी हुए ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2023 (Global Fire Power Index 2023) में भारत को कौन-सा स्थान मिला?
उत्तर : चौथा

प्रश्न :- ढाका मैराथन 2023 का चैंपियन कौन बना है?
उत्तर : स्टेनली क्रिप्रोटिच बेट

प्रश्न :- आईसीसी मैच रेफरी के अंतर्राष्ट्रीय पैनल में शामिल होनेवाली पहली महिला कौन बनी ?
उत्तर :जीएस लक्ष्मी,भारत

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Daily Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 1 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!