WhatsApp
Telegram

13 February 2023 Current Affairs in Hindi | 13 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (46K+) Join Now
1/5 - (1 vote)

13 February 2023 Current Affairs : आज के डेली करेंट अफेयर्स ’13 February 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित February 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 13 February 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 13 February 2023, 13 February 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 13 February 2023, 13 Feb Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 13 Feb Top 10 Question, 13 Feb Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

13 February 2023 Current Affairs in Hindi | 13 फरवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

13 February 2023 Current Affairs
13 February 2023 Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में किस बैंक ने भारत का पहला वॉयस, विज़ुअल, वर्नाक्युलर बैंकिंग ऐप हैलो उज्जीवन को लॉन्च किया है।
उत्तर :- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भारत का पहला मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन हैलो उज्जीवन लॉन्च किया, जिसमें 3 वी – वॉयस, विजुअल और वर्नाक्युलर-सक्षम विशेषताएं हैं – उन व्यक्तियों को बैंकिंग पहुंच प्रदान करने के लिए जिनके पास सीमित पढ़ने और लिखने के कौशल हैं।

प्रश्न : हाल ही में किस कंपनी के पूर्व मुख्य डिजाइनर द्वारा किंग चार्ल्स III के अधिकारिक राजचिन्ह का खुलासा हुआ है।
उत्तर :- एप्पल

  • 6 मई, 2023 को ब्रिटेन के राजा चार्ल्स III के लिए निर्धारित राज्याभिषेक समारोह से पहले, बकिंघम पैलेस ने नव नियुक्त राजा के आधिकारिक राज्याभिषेक राजचिन्ह को जारी किया।
  • राजचिन्ह में प्रकृति के लिए राजा के प्यार को वनस्पतियों में शामिल किया गया है जो एक ही छवि में यूनाइटेड किंगडम के चार राष्ट्रों का प्रतीक है।

प्रश्न : राजा राम मोहन राय राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 से किसे सम्मानित किया गया है।
उत्तर :- ए.बी.के प्रसाद

  • 2023 में, पत्रकारिता के प्रति उनके योगदान के लिए पत्रकार ए.बी.के प्रसाद को राजा राम मोहन राय राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

प्रश्न : एयर इंडिया ने 500 नए विमान खरीदने के लिए Airbus और किस कंपनी के साथ डील की है।
उत्तर :- Boeing

  • एयर इंडिया (Air India) ने 100 बिलियन डॅालर से अधिक बेस प्राइस पर लगभग 500 नए विमानों के लिए एक समझौता कर लिया है। यह डील एयरलाइन द्वारा सबसे बड़ा ऑर्डर बन सकता है।
  • यह समझौता विमान बनाने वाली कंपनी फ्रांस के एयरबस और उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी बोइंग के बीच विभाजित है।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान “डिजिटल भुगतान उत्सव” का शुभारंभ किया है।
उत्तर :- श्री अश्विनी वैष्णव

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने पूरे भारत में डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान “डिजिटल भुगतान उत्सव” का शुभारंभ किया।

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य सर्कार ने एक ऑनलाइन पोर्टल, “फैमिली आईडी – वन फैमिली वन आइडेंटिटी” लॉन्च किया है।
उत्तर :- उत्तरप्रदेश

  • यूपी सरकार ने प्रदेश के परिवारों के लिए सरकारी योजनाओं तक पहुंच को आसान बनाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल, “फैमिली आईडी – वन फैमिली वन आइडेंटिटी” लॉन्च किया है।

प्रश्न : हाल ही में बर्ट बछराच का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है उनका सम्बन्ध किस क्षेत्र से है।
उत्तर :- पॉप संगीतकार

  • लीजेंड म्यूजिक कंपोजर बर्ट बछराच का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। बर्ट बछराज ने अपने म्यूजिक से एक अलग मुकाम हासिल किया था। बर्ट ने आठ बार ग्रैमी और तीन बार ऑस्कर जीता था।
  • इनमें से दो ऑस्कर उन्होंने 1970 और एक 1982 में जीता था।

प्रश्न : क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान कौन बने है।
उत्तर :- रोहित शर्मा

  • भारतीय कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शतक लगाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए है।

प्रश्न : हाल ही में किस कंपनी ने DigitalSuraksha अभियान की शुरुवात की है
उत्तर :- Meta

  • मेटा ने जी 20 सुरक्षित ऑनलाइन अभियान के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की।
  • इसके अलावा, मेटा ने सभी को एक सुरक्षित और अधिक समावेशी इंटरनेट प्रदान करने के लिए कंपनी के प्रयासों को बनाने के लिए अपना #DigitalSuraksha अभियान भी शुरू किया है।

प्रश्न : ग्लोबल क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स (GQII) 2021 में भारत की राष्ट्रीय मान्यता प्रणाली दुनिया में कौन से स्थान पर रहा है?
उत्तर :- 5वें स्थान पर।

प्रश्न : किस देश ने बीमारियों का पता लगाने और सुरक्षा जांच में सुधार के लिए ‘स्निफिंग रोबोट’ लांच किया है?
उत्तर :- इजरायल ने।

प्रश्न : भारत में कहां पहली बार लीथियम के भंडार मिले हैं?
उत्तर :- जम्मू कश्मीर में।

प्रश्न : किस राज्य के मुख्यमंत्री ने “पधुमाई पेन योजना” के दूसरे चरण की शुरुआत की है?
उत्तर :- तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन जी ने।

प्रश्न : किस भारतीय गोल्फर ने ‘केन्या लेडीज ओपन खिताब 2023’ जीता है?
उत्तर :- अदिति अशोक

प्रश्न :- हावर्ड लॉ रिव्यू की अध्यक्ष कौन नियुक्त हुई हैं?
उत्तर :- अप्सरा अय्यर

Coast Guard GD DB Recruitment 2023

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Daily Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 13 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!