WhatsApp
Telegram

17 February 2023 Current Affairs in Hindi | 17 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (46K+) Join Now
3/5 - (1 vote)

17 February 2023 Current Affairs : आज के डेली करेंट अफेयर्स ’17 February 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित February 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 17 February 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 17 February 2023, 17 February 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 17 February 2023, 17 Feb Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 17 Feb Top 10 Question, 17 Feb Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

17 February 2023 Current Affairs in Hindi | 17 फरवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

17 February 2023 Current Affairs
17 February 2023 Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में किस लेखक को ‘समुद्रशिला’ के लिए केरल के अकबर कक्कट्टिल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उत्तर :- सुभाष चंद्रन

  • लेखक सुभाष चंद्रन के उपन्यास समुद्रशिला को कोझिकोड के लघु कथाकार और उपन्यासकार की स्मृति में एक ट्रस्ट द्वारा स्थापित अकबर कक्कट्टिल पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2001: घाटिकारंगल निलयकुन्ना समयम (कहानी)
  • केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2011: मनुष्यु ओरु अमुखम (उपन्यास)
  • ओडक्कुझल पुरस्कार, 2011: मनुष्यु ओरु अमुखम
  • केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2014: मनुष्यु ओरु अमुखम
  • वायलार पुरस्कार, 2015: मनुष्यु ओरु अमुखम
  • पद्मराजन पुरस्कार, 2019: समुद्रशिला
  • सर्वश्रेष्ठ उपन्यास के लिए ओ वी विजयन पुरस्कार, 2020: समुद्रशिला

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने ‘आईडेक्स इन्वेस्टर हब’ (आईआईएच) का उद्घाटन किया है।
उत्तर :- राजनाथ सिंह

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘आईडेक्स इन्वेस्टर हब’ (आईआईएच) का उद्घाटन किया जिसके तहत भारतीय निवेशक 200 करोड़ रुपये से अधिक लगाने की घोषणा कर चुके हैं।
  • राजनाथ सिंह ने यहां एयरो इंडिया 2023 के तहत आयोजित वार्षिक रक्षा नवोन्मेष समारोह ‘मंथन’ के दौरान ‘साइबर सुरक्षा’ पर ‘डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंजिस (डिस्क 9)’ के नौवें संस्करण की भी शुरुआत की।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्रालय ‘स्वदेश दर्शन’ और ‘तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्द्धन अभियान (PRASHAD)’ के तहत चार तीर्थस्थलों का चयन किया है।
उत्तर :- पर्यटन मंत्रालय

  • पर्यटन मंत्रालय ने ‘स्वदेश दर्शन’ और ‘तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्द्धन अभियान (PRASHAD)’ की अपनी योजनाओं के तहत विकास के लिए चार तीर्थ केंद्रों की पहचान की है।
  • (i) मां चामुंडेश्वरी देवी मंदिर, मैसूर, कर्नाटक का विकास
  • (ii) श्री माधव वन, कुंजारुगिरी, उडुपी जिला
  • (iii) पापनाश मंदिर, बीदर जिला
  • (iv) श्री रेणुका यल्लम्मा मंदिर, सौदत्ती, बेलगावी जिला

प्रश्न : केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किस राज्य में इफको में नैनो यूरिया प्लांट का उद्घाटन किया है।
उत्तर :- उत्तरप्रदेश

  • केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उत्तर प्रदेश के आंवला और फूलपुर में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको – आईएफएफसीओ) के नैनो यूरिया तरल (लिक्विड) संयंत्रों का उद्घाटन किया।

प्रश्न : किस कंपनी के द्वारा सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन “सूरज” का यहां एयरो इंडिया 2023 में अनावरण किया है।
उत्तर :- गरुड़ एयरोस्पेस

  • ड्रोन क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस ने सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन “सूरज” का यहां एयरो इंडिया 2023 में अनावरण किया। इसे खास तौर पर निगरानी अभियानों के लिये डिजाइन किया गया है।
  • प्रधानमंत्री के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार और डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख डॉ. सतीश रेड्डी ने इसका अनावरण किया।

प्रश्न : भारतीय पीएसयू रिफाइनर किस वर्ष तक 137,000 टन प्रति वर्ष ग्रीन हाइड्रोजन सुविधा स्थापित करेंगे।
उत्तर :- 2030

  • भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल रिफाइनरियों को 2030 तक 137,000 (1.37 लाख) टन प्रति वर्ष (टीपीए) की हरित हाइड्रोजन क्षमता का निर्माण करने का अनुमान है।

प्रश्न : हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा फॉर्मूला ई-चैंपियनशिप का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?
उत्तर :- हैदराबाद

  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी के साथ हैदराबाद में एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई वर्ल्ड चैंपियनशिप को हरी झंडी दिखाई।
  • भारत की पहली फॉर्मूला ई-रेस हैदराबाद ई-प्रिक्स की मेजबानी ‘हैदराबाद स्ट्रीट सर्किट’ में की गई।
  • हैदराबाद अब एक प्रमुख इलेक्ट्रिक कार रेस की मेजबानी करने वाला पहला भारतीय शहर और दुनिया का 30वां शहर बन गया है।

प्रश्न : हाल ही में संपन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण में किस राज्य ने शीर्ष स्थान हासिल किया?
उत्तर :- महाराष्ट्र

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का समापन 11 फरवरी को हुआ। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मध्य प्रदेश में 31 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक किया गया।
  • महाराष्ट्र 56 स्वर्ण सहित 161 पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा। जबकि हरियाणा 41 स्वर्ण सहित 128 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
  • मेजबान मध्य प्रदेश 39 स्वर्ण सहित 96 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • नौ शहरों में आयोजित इन खेलों में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 5 हजार 812 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रश्न : हाल ही में किसने FIFA क्लब विश्व कप 2022 का खिताब जीता हैं?
उत्तर :- रियल मैड्रिड

  • रियल मैड्रिड ने अल हिलाल को हराकर रिकॉर्ड पांचवां क्लब विश्व कप खिताब जीता।
  • रियल मैड्रिड ने फरवरी 2023 में रबात, मोरक्को में फाइनल में सऊदी अरब के अल-हिलाल को 5-3 से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार फुटबॉल क्लब विश्व कप जीता है।
  • इसने 2014 , 2016 , 2017 और 2018 में टूर्नामेंट जीता।

प्रश्न : हाल ही में भारत के किस पड़ोसी देश ने परमाणु शक्ति विकसित करने के लिए रूस के साथ साझेदारी की है?
उत्तर :- म्यांमार

  • म्यांमार की सैन्य नेतृत्व वाली सरकार ने रूस की राज्य परमाणु ऊर्जा कंपनी के साथ एक परमाणु ऊर्जा सूचना केंद्र का उद्घाटन किया है।
  • इसे दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र में ऊर्जा की कमी को पूरा करने के लिए परमाणु शक्ति विकसित करने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

प्रश्न : हाल ही में 12वें ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
उत्तर :- फिजी

  • 12वें ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ का आयोजन देनाराऊ आइलैंड कन्वेंशन सेंटर, नांदी, फिजी में 15-17 फरवरी के बीच किया जा रहा है।
  • फिजी के राष्ट्रपति विलियम काटोनिवेरे और भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने फिजी के नादी में विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • 12वें ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ का मुख्य थीम – “हिन्दी-पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम मेधा तक” है।
  • पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन नागपुर में 10-12 जनवरी, 1975 में किया गया था।

प्रश्न : किसे जनवरी 2023 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना गया है?
उत्तर :- ग्रेस स्क्रिवेंस (इंग्लैंड)।

प्रश्न : “National Ranking Archery Tournament” में पुरुष रिकर्व का खिताब किसने जीता है?
उत्तर :- तरुणदीप राय ने।

Coast Guard GD DB Recruitment 2023

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Daily Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 17 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!