WhatsApp
Telegram

2 January 2023 Current Affairs in Hindi | 2 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (46K+) Join Now
5/5 - (1 vote)

आज के डेली करेंट अफेयर्स ’2 January 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित January 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 2 January 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट gk की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

2 January 2023 Current Affairs in Hindi | 2 जनवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

Daily Current Affairs in Hindi

प्रश्न – महाराष्ट्र लोकायुक्त विधेयक पारित करने वाला देश का कौन सा राज्य बना है
उत्तर : पहला

  • महाराष्ट्र विधानसभा ने 28 दिसंबर को लोकायुक्त विधेयक 2022 पारित किया, जो मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के दायरे में लाता है। ऐसा करने वाला वह देश का पहला राज्य है।

प्रश्न – हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने सीमा सुरक्षा बल का “प्रहरी ऐप” लॉन्च किया है
उत्तर : अमित शाह

  • केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 29 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का मोबाइल ऐप ‘प्रहरी’ लॉन्च किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह थे

प्रश्न – भारतीय सेना ने किस जिल में पहली 3-डी प्रिंटेड यूनिट का उद्धघाटन किया है
उत्तर : अहमदाबाद

  • भारतीय सेना ने हाल ही में अहमदाबाद कैंट में सैनिकों के लिए अपनी पहली 3-डी प्रिंटेड हाउस ड्वेलिंग यूनिट का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि लेटेस्ट 3D रैपिड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी को शामिल करते हुए आवास इकाई का निर्माण मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) ने MiCoB Pvt Ltd के सहयोग से किया है

प्रश्न – किस राज्य पुलिस के ‘निजात’ अभियान को आईएसीपी 2022 पुरस्कार मिला है
उत्तर : छत्तीसगढ़

  • छत्तीसगढ की राजनांदगांव पुलिस के नशा-विरोधी, निजात अभियान को संस्थागत श्रेणी के ‘लीडरशिप इन क्राइम प्रिवेंशन’ कैटेगरी में अमेरिका के प्रतिष्ठित आईएसीपी 2022 अवार्ड के लिए चयन हुआ है।
  • यह अभियान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के कार्यकाल में शुरू किया गया था।

प्रश्न – भारत का दूसरा सबसे लंबा केबल-स्थित आठ-लेन जुआरी ब्रिज किस राज्य में खुला है
उत्तर : गोवा

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा में देश के दूसरे सबसे लंबे केबल वाले आठ-लेन जुआरी ब्रिज का उद्घाटन किया। गडकरी ने एकीकृत संचालन प्रबंधन के लिए पीडब्ल्यूडी गोवा ऐप भी लॉन्च किया।
  • गोवा सरकार की बीमा योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पुल निर्माण के दौरान मरने वाले श्रमिकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये दिए हैं।

प्रश्न – लक्ष्मी सिंह को किस राज्य की पहली महिला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है
उत्तर : उत्तरप्रदेश

  • उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर पद पर लक्ष्मी सिंह को तैनात कर दिया गया है। वे नोएडा की टॉप कॉप होंगी। यूपी में इस पद तक पहुंचने वाली वे पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। राज्य सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), लखनऊ रेंज, लक्ष्मी सिंह को नोएडा का प्रभार देते हुए राज्य की पहली महिला पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।

प्रश्न – किस देश ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के लिए प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर : मोरक्को ने

  • मोरक्को मंत्रालय ने 31 दिसम्बर 2022 को फैसला लेते हुए यह घोषणा कि गई है
  • मोरक्को सरकार ने अपने देश वासियों के हित को ध्यान में रखते हुए ,चीन के कोरोना की एक नई लहर से बचाने के लिए चीन से आने वाले किसी भी यात्री को मोरक्को में प्रवेश निषेध कर दिया है

प्रश्न : किस राज्य के खेल मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ?
उत्तर : हरियाणा

  • हरियाणा के वर्तमान खेल मंत्री संदीप सिह है ,जिन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है
  • खेल मंत्री संदीप सिह हॉकी इंडिया के पूर्व कप्तान रह चुके है
  • संदीप सिह ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को सौपा

प्रश्न : अभिनेता प्रभास की कौन सी एक्शन-एडवेंचर फिल्म 28 सितंबर, 2023 को प्लेहाउस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने के लिए तैयार हो गई है
उत्तर : फिल्म सलार

  • फ़िल्म के प्रशांत नील द्वारा निर्देशित एवं फिल्म विजय किरागंदूर द्वारा बनाई गई है

प्रश्न : किस राज्य के रजनीश भास्कर ने भारोतोलन के अंतराष्ट्रीय कैटेगरी-वन रेफरी बन गए है ?
उत्तर : बिहार

  • बिहार के बेगुसराय के रहने वाले है रजनीश भास्कर जो बिहार से प्रथम भारोतोलन के अंतराष्ट्रीय कैटेगरी-वन रेफरी बने है

प्रश्न : ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन कहाँ किया गया है?
उत्तर : लखनऊ में

  • ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का उद्घाटन 10 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा किया जायेगा
  • डिफेंस एक्सपो स्थल, वृंदावन में इस समिट का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा

प्रश्न : पांच दिवसीय जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ‘जिफ’ का आगाज किस दिन को किया जायेगा?
उत्तर : 6 जनवरी 2023 को

  • इसका उद्घाटन समारोह महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित किया जाएगा
  • फिल्म फेस्टिवल्स के इतिहास में यह दूसरी बार हो रहा जब स्क्रीनिंग से पहले ही अवॉर्ड्स की घोषणा कर पुरस्कृत फिल्मों को अवॉर्ड वितरित कर दिए जाएंगे
  • इसका उद्घाटन समारोह में पहले ही दिन सभी पुरस्कारों का वितरण कर दिया जायेगा
  • जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ‘जिफ’ में कुल 63 देशों की 282 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी

प्रश्न : किस राज्य में छठी एलीट मैन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप कि शुरूआत की गई ?
उत्तर : हरियाणा

  • 31 दिसम्बर 2022 को इस नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप को शुरू कर दिया गया है
  • यह प्रतियोगिता हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में 6 जनवरी तक होगी,जिसमे देशभर से 36 टीम हिस्सा ले रही है
  • अभी बॉक्सिंग संघ के महासचिव रविंद्र पानू है

प्रश्न : 01 जनवरी 2023 को किन दो देशों ने अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया?
उत्तर : भारत एवं पाकिस्तान ने

  • भारत और पाकिस्तान ने द्विपक्षीय करार के तहत चले आ रहे 32 साल की परंपरा को जारी रखते हुए अपने -अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया
  • दोनों देश के बिच इस समझौते के मुताबिक कोई भी देश चाहे युद्ध की ही स्थिति क्यों न हो एक दुसरे के परमाणु संस्थानों पर हमला नही कर सकते है

प्रश्न – निम्न में से कौन सा राज्य RTI जवाबदेही में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य बन गया?
उत्तर : तमिल नाडु

Click Here to Download PDF

👇👇👇👇

Yearly Current Affairs 2022 PDF (Coming Soon)

आप डेली करंट अफेयर्स 02 जनवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!