WhatsApp
Telegram

21 January 2023 Current Affairs in Hindi | 21 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (46K+) Join Now
Rate this post

21 January 2023 Current Affairs : आज के डेली करेंट अफेयर्स ’21 January 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित January 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 21 January 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 21 January 2023, 21 January 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 21 January 2023, 21 Jan Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 21 Jan Top 10 Question, 21 Jan Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

21 January 2023 Current Affairs in Hindi | 21 जनवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

21 January 2023 Current Affairs
21 January 2023 Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य सरकार ने छात्राओं को 60 दिनों के मातृत्व अवकाश की अनुमति प्रदान की है।
उत्तर :केरल सरकार

  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने छात्राओ के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के संस्थानों में सभी 18 साल से अधिक उम्र की छात्राओं को मासिक धर्म और मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।

प्रश्न :राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :प्रवीण शर्मा

  • प्रवीण शर्मा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) में निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए चुना गया है।

प्रश्न :हाल ही में पीएम मोदी ने कहा पर 38,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।
उत्तर :मुंबई

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में लगभग 38,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
  • इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 का उद्घाटन किया, इसमें अंधेरी से दहिसर तक फैला 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है।

प्रश्न :हाल ही में किस कंपनी ने भारतीय सेना को एएच-64 अपाचे का पहला फ्यूजलेज डिलीवर किया है।
उत्तर :टाटा बोइंग

  • टाटा बोइंग एयरोस्पेस लिमिटेड (टीबीएएल) ने भारतीय सेना द्वारा ऑर्डर किए गए छह एएच-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों के लिए यहां अत्याधुनिक सुविधा से पहला फ्यूजलेज डिलीवर किया।
  • बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते ने इसे एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर बताया और हैदराबाद में उनके संयुक्त उद्यम, टाटा बोइंग एयरोस्पेस लिमिटेड में आत्मनिर्भर भारत और विश्वस्तरीय विनिर्माण क्षमताओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण दिया।

प्रश्न :हाल ही में किस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के एवज में क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।
उत्तर :PNB

  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने उन ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड जारी करना शुरू किया है जो नियमित क्रेडिट कार्ड के पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं। इसके लिए बस बैंक में उनका फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) होना जरूरी है।

प्रश्न :ICC ODI Rankings में विराट कोहली को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है।
उत्तर :4th

  • आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में विराट कोहली को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, कप्तान रोहित 10वें स्थान पर हैं।
  • पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर बने हुए हैं।

प्रश्न :हाल ही में किस प्रौद्योगिकी संस्थान ने स्वदेशी आत्मनिर्भर मोबाइल ओएस ‘BharOS’ को विकसित किया है।
उत्तर :IIT मद्रास

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के इनक्यूबेटेड फर्म ने एक स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘BharOS’ विकसित किया है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स को हाईटेक सिक्योरिटी और प्राइवेसी प्रदान करता है।

प्रश्न :हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उत्तर :वियतनाम

  • वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले काफी दिनों से अटकले लगाई जा रही थी कि फुक को बर्खास्त किया जा सकता है।

प्रश्न :भारत किस देश के साथ डीजल की आपूर्ति के लिए मैत्री पाइपलाइन-आईबीएफपीएल शुरू कर रहा है।
उत्तर :बांग्लादेश

  • भारत-बांग्‍लादेश मैत्री पाइपलाइन-आईबीएफपीएल इस वर्ष जून से परीक्षण आधार पर बांग्‍लादेश को डीजल की आपूर्ति शुरू करेगा।

प्रश्न :अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेला FITUR 2023 का आयोजन कहा पर हो रहा है।
उत्तर :मैड्रिड

  • राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि मंडल ने 18 जनवरी, 2023 को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला ‘FITUR-2023’ में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला का आयोजन 18 से 22 जनवरी 2023 तक किया जाएगा।

प्रश्न :अमेरिकी नगर परिषद की सदस्य बनने वाली पहली अश्वेत समलैंगिक महिला कौन बनी है।
उत्तर : रामचंद्रन

  • भारतीय-अमेरिकी वकील जनानी रामचंद्रन कैलिफोर्निया राज्य के ऑकलैंड सिटी काउंसिल की मेंबर बनी हैं। वह ओकलैंड सिटी काउंसिल के डिस्ट्रिक्ट 4 से चुनी जाने वाली सबसे कम उम्र की पहली समलैंगिक महिला हैं।

प्रश्न :किस देश के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सैंडुक रुइट ने मानवता की सेवा के लिए बहरीन का आईएसए पुरस्कार जीता हैं
उत्तर : नेपाल

प्रश्न : किस राज्य ने सिविल एयर नेविगेशन सेवा संगठन एशिया प्रशांत सम्मेलन की मेजबानी की हैं?
उत्तर : गोवा

प्रश्न : किस भारतीय शहर ने बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (बिम्सटेक) की दुसरी बैठक की मेजबानी की हैं?
उत्तर :नई दिल्ली

प्रश्न : किस शहर में 18वां अंतरराष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सम्मेलन का आयोजन किया गया हैं?
उत्तर : कोच्चि

प्रश्न : किस शहर में इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन की 42वीं अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्घाटन किया गया हैं?
उत्तर : देहरादून

Click Here to Download the PDF

👇👇👇👇👇👇

Yearly Current Affairs 2022 PDF (Coming Soon)

आप डेली करंट अफेयर्स 21 जनवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!