WhatsApp
Telegram

3 February 2023 Current Affairs in Hindi | 3 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (46K+) Join Now
Rate this post

3 February 2023 Current Affairs : आज के डेली करेंट अफेयर्स ’03 February 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित January 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 03 February 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 03 February 2023, 03 February 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 03 February 2023, 3 Feb Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 03 Feb Top 10 Question, 03 Feb Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

3 February 2023 Current Affairs in Hindi | 03 फरवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

3 February 2023 Current Affairs
3 February 2023 Current Affairs

प्रश्न : विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब बनाया जाता है
उत्तर :- 2 फरवरी

  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) प्रत्येक साल 2 फरवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग का सामना करने में आर्द्रभूमि जैसे दलदल तथा मंग्रोव के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।
  • इस वर्ष (World Wetlands Day) विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2023 का विषय “वेटलैंड रेस्टोरेशन” है।

प्रश्न : हाल ही में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को यूके द्वारा किस सम्मान से सम्मानित किया गया है ?
उत्तर :- लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

  • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को हाल ही में आर्थिक और राजनीति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
  • पिछले सप्ताह लंदन में एक समारोह में इस पुरस्कार की घोषणा की गई थी। राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ (एनआईएसएयू) यूके (ब्रिटेन) बाद में नई दिल्ली में डॉ. सिंह को सम्मानित करेगा। बता दें कि डॉक्टर मनमोहन सिंह 2004-2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

प्रश्न : Adani Group ने इजराइल में कौन से बंदरगाह का अधिग्रहण किया है?
उत्तर :- हाइफा बंदरगाह

  • अडानी समूह ने इजरायल के हाइफा बंदरगाह ( Hafia Port) का 1.2 अरब डॉलर में अधिग्रहण कर लिया है। यह रणनीतिक तौर पर भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस सौदे के तहत अडानी समूह तेल अवीव में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब स्थापित करेगा।

प्रश्न : प्यूमा इंडिया में किस भारतीय कप्तान को अपना ब्रांड एंबेसडर नामित किया है
उत्तर :- हरमनप्रीत कौर

  • स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा इंडिया ने महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना नवीनतम ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। साझेदारी की शर्तों के तहत, हरमनप्रीत साल भर ब्रांड के फुटवियर, परिधान और एक्सेसरीज का प्रचार करेंगी। इस करार के साथ हरमनप्रीत कौर विराट कोहली, के एल राहुल, करीना कपूर, सुनील छेत्री, युवराज सिंह, अनुष्का शर्मा जैसे एम्बेसडरों के रोस्टर में शामिल हो गयी है।

प्रश्न : IIRF एमबीए रैंकिंग 2023 में भारत के कौन कौन से टॉप कॉलेज है?
उत्तर :- सरकारी एमबीए इंस्टिट्यूट में आईआईएम अहमदाबाद , प्राइवेट एमबीए इंस्टिट्यूट में एक्सएलआरआई जमशेदपुर

भारत के टॉप 5 सरकारी बिजनेस स्कूल

  1. भारतीय प्रबंधन संस्थान, (आईआईएम) अहमदाबाद
  2. भारतीय प्रबंधन संस्थान, (आईआईएम) बेंगलुरु
  3. भारतीय प्रबंधन संस्थान, (आईआईएम) कोलकाता
  4. भारतीय प्रबंधन संस्थान, (आईआईएम) लखनऊ
  5. प्रबंधन अध्ययन संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

भारत के टॉप 5 प्राइवेट बिजनेस स्कूल

  1. जेवियर श्रम संबंध संस्थान (एक्सएलआरआई), जमशेदपुर
  2. प्रबंधन विकास संस्थान (एमडीआई), गुड़गांव
  3. सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, पुणे
  4. एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (एसपीजेआईएमआर), मुंबई
  5. सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (SCMHRD), पुणे

प्रश्न : हाल ही में यूनेस्को ने विरासत सूची में किसको शामिल किया है
उत्तर :- ओडेसा

  • यूक्रेन के ऐतिहासिक बन्दरगाह शहर ओडेसा को संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। यह एक काला सागर बंदरगाह के ऐतिहासिक महत्व की मान्यता है जिसे रूस ने मिसाइलों से उड़ाया है क्योंकि वह यूक्रेन को फिर से हासिल करना चाहता है।

प्रश्न : RBI द्वारा SIFL, SEFL की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर :- वी रामचंद्र

  • भारतीय रिज़र्व बैंक ने श्री वी रामचंद्र को श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड (एसआईएफएल) और श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड (एसईएफएल) की सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया।

प्रश्न : हाल ही में इक्वेटोरियल गिनी की पहली महिला प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर :- मैनुएला रोका बोटे

  • मैनुएला रोका बोटे को इक्वेटोरियल गिनी का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। वे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले वे शिक्षा मंत्री थीं। साल 1979 से देश पर शासन करने वाले राष्ट्रपति तियोदोरो ओबियांग न्गुएमा मबासोगो ने 31 जनवरी को राज्य टेलीविजन पर एक डिक्री में घोषणा की। सुश्री बोटे पहले शिक्षा मंत्री थीं और 2020 में सरकार में शामिल हुईं। उन्होंने पूर्व प्रमुख फ्रांसिस्को पास्कुअल ओबामा अस्यू की जगह ली, जिन्होंने 2016 से पद संभाला है।

प्रश्न : मॉर्गन स्टेनली ने भारत के लिए किसको नया कंट्री हेड नामित किया है
उत्तर :- अरुण कोहली

  • मॉर्गन स्टेनली ने फर्म में 26 साल के अनुभवी संजय शाह की जगह लेने के लिए अरुण कोहली को नए भारत प्रमुख के रूप में नामित किया, जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ब्लूमबर्ग न्यूज द्वारा देखे गए मेमो के अनुसार, कोहली, वर्तमान में EMEA के मुख्य परिचालन अधिकारी, देश में अमेरिकी बैंक के कारोबार का नेतृत्व करेंगे।

प्रश्न : हाल ही में कुश्ती महासंघ की निगरानी समिति में कौन शामिल हुईं है
उत्तर :- बबीता फोगाट

  • भारतीय कुश्ती संघ पर लगे आरोपों की जांच करने वाली समिति में पूर्व पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट को भी शामिल किया गया है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर आरोप लगाने वाले पहलवानों ने कहा था कि जांच समिति में सरकार ने अपनी मर्जी से लोग चुने हैं। पहलवानों के इस बयान के बाद बबीता फोगाट को जांच समिति में शामिल किया गया है।

प्रश्न : RBI सूचकांक के अनुसार डिजिटल भुगतान में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुए है
उत्तर :- 24.13 प्रतिशत

  • देशभर में डिजिटल भुगतान सितंबर तक के एक साल में 24.13 प्रतिशत बढ़ गया। भारतीय रिजर्व बैंक के सूचकांक से यह आंकड़ा सामने आया है। देश में ऑनलाइन लेनदेन को अपनाने की दर पर नजर रखने वाले आरबीआई-डीपीआई के मुताबिक सितंबर, 2022 में यह सूचकांक 377.46 पर रहा जबकि मार्च में यह 349.30 और सितंबर, 2021 में 304.06 रहा था।

प्रश्न : “The Poverty of Political Economics” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर :- ब्रिटिश अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई

प्रश्न : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हेड कोच कौन थे, जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर :- ग्राहम रीड

प्रश्न : चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति कौन बने हैं?
उत्तर :- पेट्र पावेल

प्रश्न : राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है?
उत्तर :- निकहत जरीन (मुक्केबाज)

प्रश्न : बी भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह

प्रश्न : किस प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षकों के लिए जीवन विद्या शिविर का आयोजन किया है?
उत्तर :- दिल्ली

Haryana Kaushal Rozgar Nigam (HKRN) Recruitment 2023 

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Daily Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 3 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!