WhatsApp
Telegram

5 January 2023 Current Affairs in Hindi | 5 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (46K+) Join Now
Rate this post

आज के डेली करेंट अफेयर्स ’5 January 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित January 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 5 January 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 5 January 2023, 5 January 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 5 January 2023, 5 Jan Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 5 Jan Top 10 Question, 5 Jan Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

5 January 2023 Current Affairs in Hindi | 5 जनवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

5 January 2023 Current Affairs

प्रश्न : World Braille Day 2022 / विश्व ब्रेल दिवस कब बनाया जाता है।
उत्तर :4 जनवरी

  • 4 जनवरी को हर साल विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में दृष्टिबाधितों के लिए ये दिन बहुत खास है। ब्रेल दिवस लुईस ब्रेल नाम के शख्स के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। लुईस ब्रेल एक आविष्कारक हैं, जिन्होंने ब्रेल लिपि का आविष्कार किया था। ब्रेल लिपि एक भाषा है।

प्रश्न : दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बनी है।
उत्तर :कैप्टन शिवा चौहान

  • भारतीय सेना (Indian Army) के इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात किया गया है। ये महिला अधिकारी सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की कैप्टन शिवा चौहान (Captain Shiva Chouhan) हैं। कैप्टन चौहान को 3 जनवरी से तीन महीने के कार्यकाल के लिए कुमार पोस्ट पर तैनात किया गया है।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में सियोम पुल का उद्धघाटन किया है।
उत्तर :राजनाथ सिंह

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में सियोम पुल का उद्धघाटन किया। साथ ही उन्‍होंने सीमा सड़क संगठन द्वारा पूरी की गई 27 आधारभूत परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
  • 724 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन परियोजनाओं से भारत की सीमा पर और विशेष रूप से लद्दाख से अरुणाचल तक, चीन से लगी सीमा पर मूलभूत सुविधाओं का विस्‍तार किया जाएगा।

प्रश्न : हाल ही में किस बैंक ने अपनी डिजिटल सेवाओं में बदलाव के अगले चरण के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है।
उत्तर :HDFC Bank

  • एचडीएफसी बैंक भारत में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है। बैंक ने अपनी डिजिटल सेवाओं में बदलाव के अगले चरण के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है। यह करार बैंक के एप्लिकेशन पोर्टफोलियो व डेटा परिदृश्य को आधुनिक बनाने के लिए किया गया है।

प्रश्न : हाल ही में कौन सा देश हाइड्रोजन संचालित ट्रेन शुरू करने वाला एशिया का पहला देश बन गया है।
उत्तर :चीन

  • चीन हाइड्रोजन संचालित शहरी ट्रेनों को लॉन्च करने वाला एशिया का पहला और दुनिया का दूसरा देश बन गया है।
  • सितंबर 2022 में हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों की शुरुआत करने वाला जर्मनी विश्व का पहला देश था।
  • चीनी कंपनी सीआरआरसी कॉर्पोरेशन लिमिटेडने एक ऐसी ट्रेन बनाई है जिसकी अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा है और यह बिना ईंधन भरे 600 किमीतक चल सकता है। फ्रांसीसी कंपनी एल्सटॉम द्वारा विकसित जर्मन कोराडिया आईलिंट सीरियल ट्रेन बिना ईंधन भरे 1175 किलोमीटर की दूरी तय की है। चीनी अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन के संचालन से डीजल कर्षण की तुलना में कार्बन डाइआक्साइड उत्सर्जन में प्रति वर्ष 10 टन की कमी आएगी.

प्रश्न : वर्ष 2023 के प्रथम छहमाहि के लिए किस देश को यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता दी गई है?
उत्तर : स्वीडन को

  • स्वीडन ने 1 जनवरी 2023 को यूरोपीय संघ परिषद Council of the European Union की अध्यक्षता की बागडोर संभाली है
  • स्वीडन ने यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता की बागडोर तीसरी बार संभाल के जिमेदारी ली है
  • यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता की खासियत यह है कि प्रत्येक 6 महीनों में बदल जाती है

प्रश्न : हाल ही में किस योजना के तहत दिल्ली में 50 इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च की गईं है
उत्तर :फेम इंडिया फेज II योजना

  • सरकार द्वारा 3 जनवरी 2022 को भारी उद्योग मंत्रालय की फ़ेम इंडिया चरण II योजना के तहत समर्थन के साथ दिल्ली में 50 इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च की गईं। साल 2019 में, सरकार ने तीन साल की अवधि के लिए 10,000 करोड़ रुपये मंजूर किए।

प्रश्न : 03 जनवरी 2023 को 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है।
उत्तर :नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 03 जनवरी 2023 को 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25 वर्षों में भारत जिस ऊंचाई पर होगा, उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी।

प्रश्न : भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को किस टीम ने अपने डायरेक्टर पद पर न्युक्त किया ?
उत्तर : दिल्ली कैपिटल्स

  • दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने सौरभ गांगुली को अपने डायरेक्टर पद पर न्युक्त किया है
  • गांगुली को इस बार फ्रेंचाइजी की तरफ से तिन टीमो के डायरेक्टर बने है,जिसमे दिल्ली कैपिटल्स के बाद दो और टीम दुबई कैपिटल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स सामिल है
  • इंटरनेशनल लीग टी20 की टीम दुबई कैपिटल्स और एसए टी20 की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के सभी फर्मेट के भी गांगुली डायरेक्टर होंगे

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य सरकार ने राजस्व पुलिस व्यवस्था को खत्म करने का फैसला किया है।
उत्तर :उत्तराखंड

  • उत्तराखंड सरकार ने राज्य में राजस्व पुलिस प्रणाली को खत्म करने का फैसला किया है। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भी राजस्व गांवों को नियमित पुलिस व्यवस्था के तहत लाने की घोषणा की है।
  • मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, उत्तराखंड के 1,800 राजस्व गांवों में कानून व्यवस्था अब राज्य पुलिस द्वारा संभाली जाएगी।

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा सुखाश्रय सहायता कोष की शुरुआत की गयी है।
उत्तर :हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1 जनवरी 2023 को 101 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष का शुभारंभ किया।

प्रश्न : भारतीय सुप्रीम कोट ने किनते अनुपात की बहुमत से 500 रूपये और 1000 रूपये कि नोट को बंद करने के फैसले को बरकरार रखा ?
उत्तर : 4:1 से (4/1)

  • भारतीय सुप्रीम कोट ने 2 जनवरी 2023 को अपने इस फैसले को सुनाया
  • 500 रूपये और 1000 रूपये कि नोट को बंद रखने के यथावत सुप्रीम कोट के द्वारा मंजूरी दे दी गई है
  • सुप्रीम कोट ने यह फैसला 4/1 के बहुमत से फैसले को कायम रखा

Click Here to Download PDF

👇👇👇👇

Yearly Current Affairs 2022 PDF (Coming Soon)

आप डेली करंट अफेयर्स 05 जनवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!