फरीदाबाद जिला – Haryana GK Faridabad District

आज इस आर्टिकल में हम आपको फरीदाबाद जिला – Haryana GK Faridabad District के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है.

faridabad district map

आज की हमारी यह पोस्ट हरियाणा जी.के से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको हरियाणा के फरीदाबाद जिलें से संबंधित Notes उपलब्ध कराऐंगे । जो कि आपको आने वाले ग्राम सचिव , पटवारी, कैनाल पटवारी , हरियाणा पुलिस , क्लर्क , हरियाणा ग्रुप डी , हरियाणा पात्रता व अन्य हरियाणा की सभी प्रकार की परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी हैै।

अभी हमारे पास हरियाणा जी.के बिषय से सन्बन्धित जितने भी Notes हैं वो सभी पोस्ट के माध्यम से आपको उपलब्ध करा रहे है । और आगे जितनी भी हरियाणा जी.के से सन्बन्धित PDF और Latest update पोस्ट के लिए आप सभी अपनी ईमेल से हमारी वेबसाइट को subscribe कीजिये और अधिक जानकारी के लिए आप सभी हमारे सोशल प्लेटफॉर्म को फॉलो करे |

हरियाणा जी.के के अलावा अन्य सभी बिषयों के Notes से संबंधित पोस्ट भी हमारी इस बेबसाइट पर उपलब्ध हैं, तो आप इस बेबसाइट को Regularly Visit करते रहिये ! कृपया कमेन्ट के माध्यम से जरूर बतायें कि आपको कौन से बिषय पर Notes चाहिये ।

जिला फरीदाबाद

  • फरीदाबाद की स्थिति – यह हरियाणा के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के बीच स्थित है।
  • फरीदाबाद की स्थापना – 15 अगस्त, 1979
  • फरीदाबाद का मुख्यालय – फरीदाबाद में ही स्थित है।
  • फरीदाबाद का क्षेत्रफल – 742 वर्ग किलोमीटर
  • फरीदाबाद का उपमंडल – फरीदाबाद, बल्लभगढ़
  • फरीदाबाद की तहसील – फरीदाबाद, बल्लभगढ़
  • फरीदाबाद की उप-तहसील – मोहना, तिगांव
  • फरीदाबाद में खंड – फरीदाबाद, बल्लभगढ़
  • फरीदाबाद की कुल जनसंख्या – 18,09,733 (2011) की जनगणना के अनुसार
  • फरीदाबाद की साक्षरता दर – 81.70 प्रतिशत (2011) की जनगणना के अनुसार
  • फरीदाबाद का लिंग अनुपात – 873/1000
  • फरीदाबाद का जनसंख्या घनत्व – 2442 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

फरीदाबाद जिले के उपनाम

  • उद्योग नगरी
  • बाबा फरीद की नगरी

बड़खल झील : बड़खल झील दिल्ली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वर्ष 1947 में सिंचाई परियोजना के अंतर्गत इसका निर्माण किया गया था; जिसका उद्देश्य भूमि के कटाव को रोकना था। इस झील पर 6445 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा बांध बनाया गया है।

अरावली का गोल्फ मैदान : नेशनल हाईवे नंबर 2 से सटा हुआ यह गोल्फ मैदान अति प्रसिद्ध है। जिसका डिजाइन अमेरिका के स्टीफन के. ने बनाया था।

सूरजकुंड : इस कुंड का निर्माण तोमर वंश के राजा सूरजपाल ने करवाया था।

ख्वाजा की सराय : फरीदाबाद जिले के गांव सराय ख्वाजा में लगभग 300 वर्ष पुरानी एक सराय है। इस सराय के नाम पर ही गांव का नाम सराय ख्वाजा पड़ा। यह सराय पीर ख्वाजा ने बनवाई थी।

सूरदास जन्म स्थली (सीही) : बल्लभगढ़ के निकट स्थित सीही गांव सूरदास की जन्म स्थली है। यह साहित्यकारों का आराध्या स्थल है और सूरदास का जन्म दिवस पर यहां साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

राजा नाहर सिंह की हवेली : यह हवेली बल्लभगढ़ में दुर्ग प्राचीर के भीतर स्थित है। जिसे उसके पुत्र कृष्ण सिंह ने पूरा करवाया था। माना जाता है कि इस किले को बनवाने की योजना राजा बल्लू के शासनकाल में बनाई गई थी। इसका नक्शा भरतपुर के किले को देखकर बनाया गया था। इस किले के दो मुख्य द्वार हैं जिन्हें अजीत सिंह गेट तथा बालू गेट के नाम से भी जाना जाता है।

बाबा फरीद टॉम्ब : अवधारणा है कि सूफी संत बाबा फरीद ने फरीदाबाद नगर की स्थापना की थी। यह गुंबद स्थानीय लोगों के लिए तीर्थ स्थल है।

सिद्धि दाता मंदिर : यह बड़खल से सूरजकुंड रोड पर स्थित है जो फरीदाबाद में है।

धोज झील : फरीदाबाद जिले का यह गांव अरावली पर्वतमाला में सोहना फरीदाबाद मार्ग पर स्थित है। पर्वतारोहण के लिए यह एक उपयुक्त स्थान है; जो पर्वतारोहियों के लिए विशेष आकर्षण उत्पन्न करता है। यहां की ध्वज नामक झील अत्यंत दर्शनीय स्थल है।

सोंधाड़ : फरीदाबाद से 65 किलोमीटर दूर इस ग्राम में पत्थर पर उत्कृष्ट शिल्प के अनेक कलाकृतियां मिली हैं।

बल्लभगढ़ : बल्लभगढ़ एक ऐतिहासिक नगर है मान्यता के अनुसार इस नगर का निर्माण एक निर्धन किसान बल्लभ सिंह ने करवाया था। देवी की कृपा से उस किसान को काफी मात्रा में स्वर्ण भंडार मिला। ऐसा माना जाता है कि उस किसान ने और उसके उत्तराधिकारीयों ने सात पीढ़ियों तक अपने आसपास के 200 गांव में राज किया था।

Note :-

  • शेख फरीद के नाम पर इसका नाम फरीदाबाद पड़ा सन 1607 ईसवी में इसकी स्थापना शेख फरीद ने की थी।
  • हरियाणा का सबसे बड़ा शहर, रजनीगंधा फूल व ग्लेडियोसस फूल का सबसे बड़ा उत्पादक केंद्र भी है।
  • सर्वाधिक उद्योग वाला जिला। हरियाणा में मेहंदी का सर्वाधिक उत्पादन इस जिले में होता है।
  • हरियाणा राज्य खेल परिसर स्टेडियम फरीदाबाद जिले में स्थित है।
  • फरीदाबाद को डॉ राजेंद्र प्रसाद के सपनों का शहर भी कहा जाता है। क्योंकि इन्होंने आधुनिक फरीदाबाद का उद्घाटन किया था।
  • डॉ. अंबेडकर स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी फरीदाबाद में स्थित है।
  • जाट रियासत के संस्थापक गोपाल गिरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सीही गांव से है।
  • फरीदाबाद को उद्योग नगरी / बाबा फरीद की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
  • फरीदाबाद हरियाणा का सबसे छोटा जिला है लेकिन फरीदाबाद की जनसँख्या सबसे ज्यादा है
  • फरीद बाबा ने फरीदाबाद को बसाया था यह एक सूफी संत थे इन्होने फरीदाबाद को 1607 में बसाया था
  • फरीदाबाद को उधोग नगरी भी कहते है
  • फरीदाबाद को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के सपनो की नगरी कहते है
  • 1669 में गोकुल जाट और औरंगजेब की लड़ाई फरीदाबाद में हुई थी
  • 1857 की क्रांति में बल्लभगढ़ का नेतृत्व नाहर सिंह ने किया था
  • बड़खल झील फरीदाबाद में है इसका निर्माण 1947 में हुआ था
  • सूरजकुंड मेला फरीदाबाद में लगता है सूरजकुंड मेले का निर्माण अनंगपाल ने करवया था 1987 में
  • बल्लभगढ़ फरीदाबाद में है
  • बल्लभगढ़ का वर्तमान नाम बलरामगढ़ है और बल्लभगढ़ के संस्थापक गोपाल सिंह है
  • बल्लभगढ़ किले का निर्माण बल्लू ने शुरू किया था लेकिन किशन सिंह ने इसे पूरा करवाया। किशन सिंह, बल्लू का बेटा था
  • इसे ही राजा नाहर सिंह का किला कहते है तो राजा नाहर सिंह का किला फरीदाबाद में है
  • महाभारत कालीन गांव तिलपत फरीदाबाद में है
  • फरीदाबाद के तिगांव को शहीदो का गांव कहा जाता है
  • फरीदाबाद के तिगांव और भनकपुर में हर रोज सुबह राष्ट्रीय गान गाया जाता है
  • पर्यावरण न्यायालय फरीदाबाद में है
  • नोट – हरियाणा में 2 पर्यावरण न्यायालय है पहला हिसार में और दूसरा फरीदाबाद में है
  • YMCA विश्वविधालय फरीदाबाद में है

फरीदाबाद के व्यक्ति

  • सोनू निगम फरीदाबाद से है
  • ऋचा शर्मा फरीदाबाद से है
  • सूरदास का संबंध फरीदाबाद के सीही गांव से है

फरीदाबाद के उधोग

  • कागज़ उधोग
  • सूती कपडा उधोग
  • कृषि यंत्र उधोग
  • चमड़ा उधोग
  • प्लास्टिक उधोग
  • बाटा शू कंपनी
  • राजदूत मोटरसाइकिल
  • एस्कॉर्ट ट्रेक्टर
  • केल्विनेटर रेफ्रिजरेटर उधोग
  • ऑटो टायर एंड ट्यूब
  • इलेक्ट्रॉनिक्स उधोग
  • हलके इंजीनियरिंग उधोग

फरीदाबाद की झीलें

  • बड़खल झील
  • धौज झील

फरीदाबाद के स्टेडियम

  • नाहर सिंह स्टेडियम

फरीदाबाद के मेले

  • बलदेव छठ का मेला
  • जन्माष्टमी का मेला
  • कान्हा गौशाला का मेला
  • कालका का मेला
  • गोगा पीर का मेला
  • बाबा उदास नाथ का मेला
  • फूल डोर का मेला
  • कनुवा का मेला
  • शिव चौदस का मेला

इतिहास

मौर्य साम्राज्य

वर्तमान फरीदाबाद जिले समेत यह क्षेत्र दिल्ली के शासकों के प्रभाव में है। मौर्य साम्राज्य के विस्तार के साथ यह माना जा सकता है कि यह क्षेत्र प्रभावी मौर्य नियंत्रण के तहत आयोजित किया गया था।

इसके ब्रेक-अप के परिणामस्वरूप बैक्ट्रियन, ग्रीक, पार्थियन, सिथियन और कुशाना जैसे विदेशी आक्रमणकारियों के लिए घुसपैठ कर रहे थे।

हर्ष साम्राज्य

इस क्षेत्र ने सातवीं शताब्दी के पहले भाग में और फिर गुर्जरा-भागिहारों के हर्ष के साम्राज्य का एक हिस्सा भी बनाया। तोमरस ने इस क्षेत्र को भी तब तक रखा जब तक विसालेदेव चहमान ने दिल्ली को AD 1156 के बारे में विजय प्राप्त नहीं की।

अकबर (AD1556-1605) के समय, वर्तमान फरीदाबाद जिले से ढंका क्षेत्र दिल्ली और आगरा के सुबा में निहित था।

मुगल साम्राज्य

मुगल साम्राज्य के समृद्ध समय के दौरान, यह क्षेत्र इतिहास की चमक में नहीं था, लेकिन इसके क्षय के साथ पुराने गुड़गांव जिले (वर्तमान फरीदाबाद जिले समेत) का उल्लेख ऐतिहासिक लेखन में फिर से पाया गया है। औरंगजेब की मौत के बाद मुगल साम्राज्य की अवधि के दौरान, पुराने गुड़गांव जिले (फरीदाबाद जिले समेत) कई आकस्मिक शक्तियों के बीच फटा हुआ था।

बलू जाट के लोकप्रिय रूप से बालू जाट के शोषण 18 वीं शताब्दी के अर्धशतक में प्रमुखता के लिए आए। बलू फरीदाबाद के एक छोटे राजस्व संग्रहकर्ता के बेटे थे। भरतपुर के जाट राजा, बदन सिंह के साथ अपने परिवार के संबंध में समर्थित, उन्होंने पड़ोसी गांवों को पकड़कर और अपने वैध मालिकों और स्थानीय मजिस्ट्रेटों को हटाकर अपनी शक्ति बढ़ा दी।

उन्होंने फरीदाबाद के स्थानीय मुगल गवर्नर अधिकारी मुर्तजा खान की हत्या कर दी, जिन्होंने एक बार मुगल कोर्ट के साथ भरतपुर चीफों की चढ़ाई की कैद की थी।

1739 में, सम्राट मोहम्मद शाह ने नाइब बक्षी और राव के शीर्षक बालू को दिए। 1748 में मुहम्मद शाह की मृत्यु के बाद, बलू ने शम्सपुर में शाही चौकी को हटा दिया। अहमद शाह के नए मुगल सम्राट के वजीर सफदर जांग ने बलू को बहादुरी से विरोध किया था। इसके बाद, सफदर जांग ने खुद के खिलाफ मार्च किया। वजीर केवल खजराबाद पहुंचे थे जब आतंक में बलराम आए और मराठा दूत के माध्यम से अपना सबमिशन बनाया।

उन्हें कुछ दिनों के बाद अपने घर वापस भेज दिया गया था, वजीर के अनुयायी होने का वादा किया था। उन्होंने लगभग 1740 में एक मिट्टी किला बनाया था और इसे बल्लाबगढ़ नाम दिया था और पलवल और फरीदाबाद (जो निजाम के जागर में पड़ा था) के राजस्व संग्रह का पट्टे लेकर जल्द ही खुद को जिला राज्यपाल बना दिया और महान (राय) ने गृहयुद्ध शुरू किया ।

अहमद शाह ने सफदर जांग को खारिज कर दिया और इंटिज़म-उद-दौला को नए वजीर के रूप में नियुक्त किया।

सफदर जांग ने विद्रोह किया और अपनी ताकत का प्रयास करने का फैसला किया। सम्राट इंतिज़ाम-उद-दौला और मीर बक्षी, इमाद-उल-मुल्क द्वारा समर्थित था। नजीब उद-दौला के साथ-साथ मराठों के नेतृत्व में रूहेला सम्राट में शामिल हो गए। सम्राट के खिलाफ अपने संघर्ष में, सफदर जंग ने सूरज मल और बलू को अपनी तरफ से जीता।

गृहयुद्ध बल्लाबगढ़ के 5 किलोमीटर दक्षिण में सिकरी में एक साल और एक चौथाई तक चलता रहा, और उसके जाट सहयोगियों ने एक कठोर प्रतिरोध स्थापित किया। हालांकि, हारने के बाद, वह 1753 में नवंबर में अवध भाग गया।

इमाद-उल-मुल्क ने जाटों से खोए गए क्षेत्रों का कब्जा हासिल करने की कोशिश की। इमाद के मुख्य एजेंट, मुर्तजा खान के बेटे अकिबात महमूद खान (जिन्हें बलू ने मारा था) ने फरीदाबाद की तरफ से विजय प्राप्त करने का अभियान खोला।

यहां 8 कानून और व्यवस्था का अग्रणी परेशान बलू था। जब अकाबाट 500 बदाक्षियों और 2,000 मराठा सैनिकों के साथ आया और सम्राट के कारण जिले और श्रद्धांजलि के राजस्व की मांग की, तो बालू ने उड़ान की पेशकश की।

फरीदाबाद जिले से जुड़े सवाल और उनके जवाब

Q. फरीदाबाद किस भाग में स्थित है?
Ans. हरियाणा के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है. इसके उतर में दिल्ली राज्य, पूर्व में उतर प्रदेश राज्य व दक्षिण में पलवल पश्चिम में गुडगाँव जिला स्थित है.

Q. फरीदाबाद की स्थापना कब की गई थी?
Ans. 15 अगस्त, 1979

Q. फरीदाबाद का क्षेत्रफल कितना है?
Ans. 742. 90 वर्ग कि.मी.

Q. फरीदाबाद का मुख्यालय कहाँ है?
Ans. फरीदाबाद

Q. फरीदाबाद का उपमंडल कहाँ है?
Ans. फरीदाबाद, बल्लभगढ़

Q. फरीदाबाद की तहसील कहाँ है?
Ans. फरीदाबाद, बल्लभगढ़

Q. फरीदाबाद की उप-तहसील कहाँ है?
Ans. मोहना, तिगांव

Q. फरीदाबाद का खण्ड कौन- सा है?
Ans. फरीदाबाद, बल्लभगढ़

Q. फरीदाबाद की नदिय्याँ कौन-सी है??
Ans. यमुना जिले की पूर्वी सीमा पर बहती है.

Q. फरीदाबाद की प्रमुख फसलें कौन-सी है?
Ans. गेंहू

Q. फरीदाबाद की अन्य फसलें कौन-सी है?
Ans. ज्वार, बाजरा, चावल, तिलहन, गन्ना आदि

Q. फरीदाबाद के प्रमुख उघोग धंधे कौन-से है?
Ans. मशीन उपकरण, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, इस्पात, ट्यूब, पॉवरलूम, रसायनिक पदार्थ एवं औषधि

Q. फरीदाबाद का प्रमुख रेलवे स्टेशन कौन-सा है?
Ans. फरीदाबाद

Q. फरीदाबाद की जनसंख्या कितनी है?
Ans. 18,09,733 (2011 के अनुसार)

Q. फरीदाबाद में पुरुष कितने है?
Ans. 9,66,110 (2011 के अनुसार)

Q. फरीदाबाद में महिलाएँ कितनी है?
Ans. 8,43,629 (2011 के अनुसार)

Q. फरीदाबाद का जनसंख्या घनत्व कितना है?
Ans. 2442 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.

Q. फरीदाबाद का लिंगानुपात कितना है?
Ans. 873 महिलाएँ (1,000 पुरुषों पर)

Q. फरीदाबाद का साक्षरता दर कितना है?
Ans. 81.70 प्रतिशत

Q. फरीदाबाद का पुरुष साक्षरता दर कितना है?
Ans. 88.60 प्रतिशत

Q. फरीदाबाद का महिला साक्षरता दर कितना है?
Ans. 73.83 प्रतिशत

Q. फरीदाबाद का पर्यटन स्थल कौन-सा है?
Ans. बड़खल झील, अरावली गोल्फ मैदान, सूरज कुण्ड, मेगवाई, राजा नहर सिंह का किला (बल्लभगढ़)

Q. फरीदाबाद में विशेष क्या है?
Ans. राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला, सर्वाधिक घनत्व वाला जिला, सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला जिला, सर्वाधिक उघोग वाला जिला.

आज इस आर्टिकल में हमने आपको फरीदाबाद जिला – Haryana GK Faridabad District के बारे में बताया है, अगर आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करें.

👇 Haryana GK District Wise Detail In Hindi 👇
Haryana GK Gurugram DistrictClick Here
Haryana GK Mewat DistrictClick Here
Haryana GK Rewari DistrictClick Here
Haryana GK Mahendragarh DistrictClick Here
Haryana GK Palwal DistrictClick Here
Haryana GK Bhiwani DistrictClick Here
Haryana GK Sirsa DistrictClick Here
Haryana GK Fatehabad DistrictClick Here
Haryana GK Rohtak DistrictClick Here
Haryana GK Jind DistrictClick Here
Haryana GK karnal DistrictClick Here
Haryana GK Kurukshetra DistrictClick Here
Haryana GK Kaithal DistrictClick Here
Haryana GK Panchkula DistrictClick Here
Haryana GK Ambala DistrictClick Here
Haryana GK Yamunanagar DistrictClick Here
Haryana GK Panipat DistrictClick Here
Haryana GK Sonipat DistrictClick Here
Haryana GK Charkhi Dadri DistrictClick Here
Haryana GK Jhajjar DistrictClick Here
Haryana GK Hisar DistrictClick Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!