भिवानी जिला – Haryana GK Bhiwani District

आज इस आर्टिकल में हम आपको भिवानी जिला – Haryana GK Bhiwani District के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है.

bhiwani district map

आज की हमारी यह पोस्ट हरियाणा जी.के से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको हरियाणा के भिवानी जिलें से संबंधित Notes उपलब्ध कराऐंगे । जो कि आपको आने वाले ग्राम सचिव , पटवारी, कैनाल पटवारी , हरियाणा पुलिस , क्लर्क , हरियाणा ग्रुप डी , हरियाणा पात्रता व अन्य हरियाणा की सभी प्रकार की परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी हैै।

अभी हमारे पास हरियाणा जी.के बिषय से सन्बन्धित जितने भी Notes हैं वो सभी पोस्ट के माध्यम से आपको उपलब्ध करा रहे है । और आगे जितनी भी हरियाणा जी.के से सन्बन्धित PDF और Latest update पोस्ट के लिए आप सभी अपनी ईमेल से हमारी वेबसाइट को subscribe कीजिये और अधिक जानकारी के लिए आप सभी हमारे सोशल प्लेटफॉर्म को फॉलो करे |

हरियाणा जी.के के अलावा अन्य सभी बिषयों के Notes से संबंधित पोस्ट भी हमारी इस बेबसाइट पर उपलब्ध हैं, तो आप इस बेबसाइट को Regularly Visit करते रहिये ! कृपया कमेन्ट के माध्यम से जरूर बतायें कि आपको कौन से बिषय पर Notes चाहिये ।

जिला भिवानी

  • भिवानी की स्थिति – यह हरियाणा के मध्य-पश्चिमी भाग के बीच स्थित है।
  • भिवानी की स्थापना – 22 दिसम्बर, 1972
  • भिवानी का मुख्यालय – भिवानी में ही स्थित है।
  • भिवानी का क्षेत्रफल – 5099 वर्ग किलोमीटर
  • भिवानी का उपमंडल – भिवानी, लोहारू, सिवानी, तोशाम
  • भिवानी की तहसील – भिवानी, बवानी खेड़ा, तोशाम, दादरी, लोहारू, सिवानी
  • भिवानी की उप-तहसील – बाढ़डा, बौदकला
  • भिवानी की कुल जनसंख्या – 196,057 (2011) की जनगणना के अनुसार
  • भिवानी की साक्षरता दर – 83.09 प्रतिशत (2011) की जनगणना के अनुसार
  • भिवानी का लिंग अनुपात – 886/1000
  • भिवानी का जनसंख्या घनत्व – 342 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

भिवानी के प्राचीन नाम

  • वस्त्र नगरी
  • हरियाणा की काशी
  • छोटी काशी
  • मंदिरो का नगर
  • मिनी क्यूबा
  • बॉक्सिंग का पावर हाउस
  • सिटी ऑफ़ वॉर हीरोज

Note-

  • एशिया का सबसे बड़ा वाटर वर्कस (बापोड़ा)
  • भिवानी टैक्सटाइल मिल (1937)
  • राजपूत राजा नीम की पत्नी भानी के नाम पर इसको बसाया गया था इसलिए इसका नाम भिवानी पड़ा
  • मुग़ल काल में भिवानी वाणिज्य का मुख्य केंद्र था
  • आइना ऐ अकबरी में भिवानी का जिक्र मिलता है
  • भिवानी में कांग्रेस की स्थापना पंडित नेकी राम शर्मा ने की थी 1919 में
  • भिवानी टेक्सटाइल मील कपड़ो और धागो का निर्माण करती है और इसकी स्थापना 1937 में हुई थी
  • राजपूत राजा नीम की पत्नी भानी के नाम पर इस शहर का नाम पड़ा।
  • हरियाणा के 3 मुख्यमंत्रियों (बंसीलाल, हुकमचंद, बनारसी दास गुप्ता) की जन्मस्थली भी है।
  • हरियाणा में इस जिले का जलस्तर सबसे नीचे है।
  • इस जिले में कांग्रेस की स्थापना 1919 ईस्वी में पंडित नेकी राम ने की थी।
  • हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में है इसकी स्थापना 1969 में चंडीगढ़ में हुई थी लेकिन 1981 में इसे भिवानी में ट्रांसफर कर दिया
  • हरियाणा ओपन बोर्ड भिवानी में है इसकी स्थापना 1994 में हुई थी
  • चौधरी बंसीलाल विश्वविधालय भिवानी में है ये 2010 में बना था
  • तोशाम की बारादरी भिवानी में है जिसे पृथ्वीराज चौहान की कचहरी भी कहा जाता है
  • भिवानी बॉक्सिंग क्लब भिवानी में है जिसे बॉक्सिंग का पावर हाउस कहा जाता है
  • भिवानी की सीमा राजस्थान से लगती है
  • भिवानी में मोटे अनाजों का उत्पादन होता है जैसे जौ, चना, बाजरा
  • सबसे अधिक भेड़ भिवानी में पायी जाती है
  • बाबा सतारा का संग्रहालय भिवानी में है दिनोद गांव में
  • मिताथल भिवानी में है और मिताथल से रामायण पढ़ने का स्थान “नचार खेड़ा” से मिला है और नचार खेड़ा से रामायण के श्लोक मिले है
  • मिताथल से समुंद्रकालीन सिक्के, खिलौने, सांचे और चूल्हा मिला है
  • हरियाणा का पहला आदर्श गांव सुई भिवानी से है
  • हरियाणा का पहला वाटर वाक्स गांव बापोड़ा भिवानी में है
  • हरियाणा में सबसे पहले पशु क्रेडिट कार्ड की शुरुआत करने वाला जिला भिवानी है

भिवानी के बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • हरियाणा में भिवानी जिले में सबसे पहला ग्रामीण बैंक खोला गया था।
  • चिंकारा प्रजनन केंद्र – कैरू (भिवानी) में है, जिसकी स्थापना वर्ष 1985-86 में की गई थी।
  • भिवानी में एक छोटा चिड़ियाघर भी है, जिसकी स्थापना वर्ष 1982-83 में की गई थी।
  • भिवानी जिला जौ व चना के उत्पादन में हरियाणा में प्रथम स्थान पर है
  • हरियाणा राज्य में सर्वाधिक पक्की सड़कों की लम्बाई भिवानी जिले में है।
  • भिवानी टेक्स्टाईल मिल की स्थापना भिवानी जिले में सन 1937 में की गई। 1945 में सूती वस्त्र उद्योग की पहली मिल की स्थापना की गई।
  • भीम सिंह स्टेडियम और तोशाम की पहाड़ी भिवानी जिले में है।
  • भिवानी जिले में बॉक्सिंग क्लब भी है जिसे “बॉक्सिंग का पावर हाउस” भी कहा जाता है।
  • भिवानी जिला हरियाणा के तीन मुख्यमंत्रियों – बंसीलाल, हुकुम चंद, बनारसीदास गुप्ता की जन्म स्थली रह चुका है।
  • विष्णु भगत शोभगता द्वारा बनवाए गए तालाबों की जानकारी देने वाला चौथी शती का अभिलेख भिवानी के तोशाम से मिला है।
  • तोशाम में हरियाणा का सबसे प्राचीन मंदिर स्थित है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है।
  • शीतला माता से सम्बंधित तीर्थ भिवानी के गाँव धनाना में है।
  • आशिफ अली द्वारा निर्माण करवाई गई लाल मस्जिद भिवानी में है।
  • सौर विद्युत केंद्र भिवानी के नान्धा में स्थापित किया हुआ है।
  • खनिज संसाधन में भिवानी जिले में चूना पत्थर व शौरा मिलता है।
  • रेड रॉबिन और बैया पर्यटक केंद्र भिवानी में है।

भिवानी के प्रजनन केंद्र

  • चिंकारा प्रजनन केंद्र

भिवानी के पर्यटन स्थल

  • बयां पर्यटन स्थल
  • मिनी चिड़ियाघर
  • रेड रोबिन

भिवानी में स्थित प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान

  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की स्थापना 1969 में चंडीगढ़ में की गई थी, बाद में इसे भिवानी जिले में वर्ष 1981 में स्थानांतरित किया गया।
  • हरियाणा ओपन बोर्ड की स्थापना 1994 में की गई।
  • टेक्नोलोजिकल इन्स्टिटूट ओफ टेक्स्टायल एंड साइयन्सेस (TITS)
  • इसकी स्थापना वर्ष 1937 में जी.डी. बिरला के द्वारा की गई।
  • चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी (CBLU)
  • भिवानी जिले में स्थित CBLU की स्थापना वर्ष 2014 में की गई थी।

भिवानी के मेले

  • पूर्णमासी का मेला
  • सती का मेला
  • मुंगीपा का मेला
  • बाबा खेड़े वाले का मेला
  • मुखिया बाबा का मेला
  • देवसर का मेला

भिवानी के व्यक्ति

  • पंडित नेकी राम शर्मा – जन्म 4 सितंबर 1887
  • पंडित नेकी राम शर्मा को हरियाणा केशरी भी कहा जाता है
  • हरियाणा में होमरूल एक्ट का नेतृत्व पंडित नेकी राम शर्मा ने किया था
  • पंडित नेकी राम शर्मा ने 1920 में महात्मा गाँधी को भिवानी में हरिजन आंदोलन शुरू करने के लिए बुलाया था
  • पंडित नेकी राम शर्मा ने 1930 में एक पत्रिका निकाली जिसका नाम था संदेश और संदेश पत्रिका उर्दू भाषा में थी
  • चौधरी बंसीलाल : जन्म 1927 को और मृत्यु 2006 में हुई। बंसीलाल 3 बार मुख्यमंत्री बने 1968, 1986, 1996.
  • बंसीलाल भारत के रक्षा मंत्री भी रहे और रेल मंत्री भी रहे
  • बंसीलाल को विकास पुरुष और लौह पुरुष भी कहा जाता है
  • बंसीलाल की पार्टी का नाम – हरियाणा विकास पार्टी
  • बंसीलाल की पार्टी का चुनाव चिन्ह – लड़का लड़की
  • बंसीलाल हरियाणा के सबसे युवा मुख्यमंत्री रहे है
  • बंसीलाल ने 1970 तक प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचाई और प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचाने वाला पहला राज्य हरियाणा बना था
  • बंसीलाल के समय में ही HBSE हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड की स्थापना हुई 1969 में
  • नोट : HBSE के वर्तमान चेयरमैन जगबीर सिंह है
  • बंसीलाल के समय में ही 1971 में पहली बार जनगणना हुई
  • बंसीलाल ने ही 1996 में शराब बंदी की थी जो 2 साल तक चली 1 जुलाई 1996 से 1 अप्रैल 1998 तक
  • बंसीलाल का चुनावी क्षेत्र तोशाम था
  • बंसीलाल ने हरियाणा की दूसरी भाषा तमिल को लागु किया
  • बनारसी दास गुप्ता : ये हरियाणा के 2 बार मुख्यमंत्री रहे
  • बनारसी दास गुप्ता ने 3 पत्रिकाए निकाली – हरियाणा केशरी पत्रिका, हरियाणा कांग्रेस पत्रिका और देश पत्रिका
  • बनारसी दास गुप्ता हरियाणा के 2 बार उप मुख्यमंत्री भी रह चुके है
  • लीलाराम : कुश्ती के खिलाडी थे जो भिवानी से थे इन्होने 1958 में राष्ट्रमंडल खेलो में भारत को गोल्ड मैडल दिलवाया था
  • अरविंद केजरीवाल : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भिवानी से है जो सिवानी मंडी से है
  • सेठ छज्जूराम : हरियाणा का भामाशाह और हरियाणा का दानवीर सेठ कहा जाता था
  • आसन कुमार : भारतीय कबड्डी के कोच है वर्तमान में
  • विजेंद्र सिंह : ये बॉक्सर है और भिवानी से है
  • कविता कुमारी : ये बॉक्सर है और भिवानी से है
  • कैप्टेन हवा सिंह : ये बॉक्सर है और भिवानी से है
  • भीम सिंह : ये एक एथलेटिक्स खिलाडी है जो भिवानी से है
  • रोहनात गांव जो भिवानी में है वहां से एक क्रांतिकारी थे जिनका नाम था – बिरड़ दास बैरागी, इनको तोप के मुँह पर बांधकर उड़ा दिया था और रोहनात गांव के कुँए का संबंध 1857 की क्रांति से है और रोहनात गांव में पहली बार मनोहर लाल खट्टर ने तिरंगा लहराया था

भिवानी के मंदिर

  • भूतो का मंदिर
  • प्रणामी मंदिर
  • जोगीवाला मंदिर
  • चार मंदिर
  • किरोड़ीमल मंदिर
  • बाबा खेड़े का मंदिर
  • स्टार स्मारक

महत्वपूर्ण स्थल

तोशाम का किला
शीतला माता मेला, धनाना : धनाना में प्रतिवर्ष चैत्र मास की सप्तमी को शीतला माता (इसे मोटी माता के नाम से भी जाना जाता है) का मेला लगता है।

तोशाम की बरादरी : भिवानी जिले में तोशाम नामक पहाड़ी पर बिरादरी स्थित है। इस बिरादरी का निर्माण में चुने और छोटी ईटो का प्रयोग किया गया है।इसमें 12 दवारों का निर्माण भी किया गया है।

देवी मेला, देवसर : भिवानी नगर से 5 किलोमीटर दूर गांव देवसर में प्रतिवर्ष चैत्र मास तथा अश्विनी मास में दो बार देवी का मेला लगता है मान्यता के अनुसार यहां मां दुर्गा साक्षात रूप से प्रकट हैं।

परमहंस मंदिर, तिगड़ाना : जिले के गांव तिगड़ाना में बाबा परमहंस के 3 मंदिर स्थित हैं। बाबा परमहंस ने गांव तिगड़ाना में डेरा लगाया था।

गौरी शंकर मंदिर : भिवानी का गौरी शंकर मंदिर अपने रूप वैभव के लिए प्रसिद्ध है। गौरी शंकर मंदिर भिवानी शहर के बीचो-बीच स्थित है। जिसे किरोड़ीमल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है इस मंदिर का निर्माण सेठ करोड़ीमल ने करवाया था। जो की लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केन्द्र बना हुआ है।

भूतों का मंदिर : यह मंदिर 1919 में भूत वंश के सेठों द्वारा मलू वाले तलाब पर स्थापित किया गया था।

बैया पर्यटन केंद्र : यह नगर में पर्यटन विभाग द्वारा लोक निर्माण विश्राम गृह के साथ “बैया” नाम से एक होटल तथा रेस्टोरेंट स्थापित है। जो की लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है।

लोहारू का किला : लोहारू को पहले रियासत का दर्जा प्राप्त था। इस रियासत में 75 गांव थे। यहां का शासक मुगलिया खानदान का नवाब था इस नगर को बसाने वाले राव नाहर दास जयपुर घराने के थे। पहले इसका नाम “लोहारूप” रखा गया था। कालांतर में इस नाम का अंतिम अक्षर “प” विलुप्त हो गया है और यह लोहारू के नाम से विख्यात हो गया। लोहारू के दुर्ग का निर्माण जयपुर राजा के एक सामंत अर्जुन देव ने सन् 1570 ईस्वी में करवाया था।

बाबा मुंगीपा धाम : तोशाम की पहाड़ियों पर बना बाबा मुंगीपा धाम दर्शनीय स्थल है। मान्यता है कि बाबा गोपीनाथ अपनी बहन चंद्रावल, मामा भरथरी और गुरु गोरखनाथ के साथ तोशाम की पहाड़ियों पर आए थे। चंद्रावल मूंगे रंग के वस्त्र धारण करती थी। इसीलिए इस क्षेत्र के निवासी उन्हें मूंगी मां कहते थे। मूंगी मां के ब्रह्मलीन हो जाने के बाद उनका नाम समय बीतने के साथ-साथ मुंगीपा हो गया और उनकी समाधि यहीं पर बना दी गई।

रंगी शाह मस्जिद : रंगीशाह वाली मस्जिद वस्तु कला के हिसाब से दर्शनीय मानी जाती है। इन्हें छोटी मस्जिद, व्यापारियों वाली और नई मस्जिद भी कहा जाता है। मस्जिदों में मसाइलों वाली मस्जिद के द्वार काष्ठ कला के हिसाब से उत्कृष्ट कहे जा सकते हैं। ताज वाली इस जोड़ी का निर्माण तोशाम निवासी लालचंद और मामन ने मिलकर करवाया था।

अष्ट कुंड एवं पंचतीर्थ : तोशाम की ऐतिहासिक पहाड़ी पर पानी के 8 गुंडों में से एक पंचतीर्थ भी है। जिसे पांडव तीर्थ के नाम से भी जाना जाता है । ऐसा माना जाता है कि जब पांडव अज्ञातवास में थे तो 13 दिन इस स्थान पर रहे थे। कनिंघम ने रिपोर्ट में दर्ज किया है की मुख्य पहाड़ी पर जगह-जगह कहीं कुंड बनाए गए थे जोकि यहां रहने वाले भिक्षुओं और बाद में तपस्वीयों को पीने के लिए पानी प्रदान करते थे। तोशाम की बिरादरी पृथ्वीराज चौहान की कचहरी के नाम से भी जानी जाती हैं।

भिवानी में समय समय पर हुये नए विकास कार्य और योजनाए –

  • सन 1893 में भिवानी में पहली बार नहर लाई गई थी।
  • सन 1933 में भिवानी में वाटर वर्कस स्थापित किया गया था।
  • सन 1935 में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था पक्की नालियों के द्वारा की गई थी।
  • सन 1881 में रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। यह रेल लाइन रेवाड़ी से बठिंडा के बीच चलाई गई थी।
  • सन 1883 में यहां से रेल यात्रा प्रारंभ हो गई थी।
  • सन 1992 में उग्रसेन के प्रयासों से भिवानी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की स्थापना की गई थी।
  • सन 1948 में यहां बड़ा डाकघर भी खोला गया था।
  • सन 1948 में ही टेलीफोन ऑपरेटर की नियुक्ति की गई थी।
  • सन 1957 में पंडित दीनदयाल शर्मा के द्वारा श्री सनातन धर्म संस्कृत पाठशाला की स्थापना की गई थी।
  • सन 1968 में पंडित सीताराम शास्त्री द्वारा ब्रह्मचार्य आश्रम की स्थापना की गई थी।

भिवानी जिले में सिंचाई

  • जुई सिंचाई योजना के तहत जुई नहर द्वारा भिवानी जिले के ऊँचाई पर स्थित भागों की सिंचाई की जाती है है।
  • लोहारू सिंचाई योजना भिवानी और चरखी दादरी में है। लोहारू सिंचाई योजना को “इंदिरा गांधी नहर” भी कहा जाता है।
  • भिवानी उत्थापक सिंचाई योजना भिवानी जिले में है, जिसे विरेंद्र नारायण चक्रवती नहर भी कहते है।

इतिहास

  • पूर्व सिंधु घाटी सभ्यता की खान, धुंध और घरों को तसमा हिल सीमा के खानक पहाड़ियों में पाया गया है। भवानी के मिताथल गांव में खुदाई (1968-73 और 1980-86) ने इलाके में पूर्व हड़प्पाण और हड़प्पा (सिंधु घाटी सभ्यता) संस्कृति का सबूत पाया है।
  • भिवानी शहर के लगभग 10 किलोमीटर (6.2 मील) पूर्व में नौरंगाबाद के गांव के पास, 2001 में प्रारंभिक खुदाई में सिक्कों, उपकरण, चक्कर, खिलौने, मूर्तियों और बर्तनों को 2,500 साल पुराना समेत कलाकृतियों का पता चला।
  • पुरातत्वविदों के अनुसार सिक्के, सिक्का मोल्ड, मूर्तियों और घरों के डिजाइन की उपस्थिति से पता चलता है कि कभी-कभी कुशन, गुप्त और 300 ईसा पूर्व तक यहीं में एक शहर मौजूद था।
  • ऐन-ए-अकबारी में भिवानी शहर का उल्लेख किया गया है और मुगलों के समय से वाणिज्य का एक प्रमुख केंद्र रहा है। माना जाता है, उसकी पत्नी भनी के बाद नीम सिंह नाम का एक राजपूत द्वारा स्थापित किया गया था। बाद में भानी नाम बदलकर भियानी और बाद में भिवानी में बदल दिया गया।

भिवानी जिला से जुड़े सवाल और उनके जवाब

Q. भिवानी किस भाग में स्थित है?
Ans. हरियाणा के मध्य-पश्चिमी भाग में स्थित है. इसके पूर्व में रोहतक एवं झज्जर, उतर में हिसार, दक्षिण में महेन्द्रगढ़ जिला और पश्चिम में राजस्थान राज्य स्थित है.

Q. भिवानी की स्थापना कब की गई थी?

Ans. 22 दिसम्बर, 1972 को नया जिला बना.

Q. भिवानी का क्षेत्रफल कितना है?
Ans. 5099 वर्ग कि. मी.

Q. भिवानी का मुख्यालय कहाँ है?
Ans. भिवानी

Q. भिवानी का उपमंडल कहाँ है?
Ans. भिवानी, लोहारू, सिवानी, तोशाम.

Q. भिवानी की तहसील कहाँ स्थित है?
Ans. भिवानी, बवानी खेड़ा, तोशाम, दादरी, लोहारू, सिवानी

Q. भिवानी की उप-तहसील कौन-सी है?
Ans. बाढ़डा, बौदकला

Q. भिवानी का खण्ड कौन-सा है?
Ans. बाढ़डा,बवानी खेड़ा, भिवानी, लोहारू, तोशाम, कैरू, सिवानी, बहल

Q. भिवानी की प्रमुख फसलें कौन-सी है?
Ans. गेंहू व कपास

Q. भिवानी की अन्य फसलें कौन-कौन सी है?
Ans. बाजरा, दालें व तिलहन

Q. भिवानी के प्रमुख उघोग धंधे कौन-कौन से है?
Ans. कपास छंटाई व दबाई, तेल मिल, हल्के निर्माण उघोग.

Q. भिवानी के प्रमुख रेलवे स्टेशन कौन-कौन से है?
Ans. भिवानी

Q. भिवानी की जनसंख्या कितनी है?
Ans. 16, 34, 445 (2011 के अनुसार)

Q. भिवानी के पुरुष कितने है?
Ans. 8, 66, 672 (2011 के अनुसार)

Q. भिवानी की महिलाएँ कितनी है?
Ans. 7, 67, 773 (2011 के अनुसार)

Q. भिवानी की जनसंख्या घनत्व कितना है?
Ans. 342 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.

Q. भिवानी का लिंगानुपात कितना है?
Ans. 886 महिलाएँ (1000 पुरुषों पर)

Q. भिवानी का साक्षरता दर कितना है?
Ans. 75. 21 प्रतिशत

Q. भिवानी की पुरुष साक्षरता दर कितना है?
Ans. 85. 64 प्रतिशत

Q. भिवानी की महिला साक्षरता दर कितना है?
Ans. 63. 54 प्रतिशत

Q. भिवानी का प्रमुख नगर कौन-सा है?
Ans. भिवानी, भिवानी खेड़ा, तोशाम, सिवानी, लोहारू, चरखी-दादरी.

Q. भिवानी का पर्यटन स्थल कौन-सा है?
Ans. रेड-रोबिन, दरंगो, तोशाम के पंचतीर्थ.

Q. भिवानी का विशेष क्या है?
Ans. भिवानी में वस्त्र प्रौघोगिकी संस्थान देश में विख्यात है. भिवानी हरियाणा की प्रमुख अनाज मंडी है.

आज इस आर्टिकल में हमने आपको भिवानी जिला – Haryana GK Bhiwani District के बारे में बताया है, अगर आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करें.

👇 Haryana GK District Wise Detail In Hindi 👇
Haryana GK Gurugram DistrictClick Here
Haryana GK Mewat DistrictClick Here
Haryana GK Rewari DistrictClick Here
Haryana GK Mahendragarh DistrictClick Here
Haryana GK Palwal DistrictClick Here
Haryana GK Faridabad DistrictClick Here
Haryana GK Sirsa DistrictClick Here
Haryana GK Fatehabad DistrictClick Here
Haryana GK Rohtak DistrictClick Here
Haryana GK Jind DistrictClick Here
Haryana GK karnal DistrictClick Here
Haryana GK Kurukshetra DistrictClick Here
Haryana GK Kaithal DistrictClick Here
Haryana GK Panchkula DistrictClick Here
Haryana GK Ambala DistrictClick Here
Haryana GK Yamunanagar DistrictClick Here
Haryana GK Panipat DistrictClick Here
Haryana GK Sonipat DistrictClick Here
Haryana GK Charkhi Dadri DistrictClick Here
Haryana GK Jhajjar DistrictClick Here
Haryana GK Hisar DistrictClick Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!